H

राहुल गांधी की सही जगह भारत नहीं इटली है - शिवराज सिंह चौहान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 May 2024 10:20 AM


पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं।

bannerAds Img
देश में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार दिग्गजों के बीच तीखे बयानबाजी जारी हैं। चौथे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज खंडवा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं।

हम सब एक ही है - शिवराज सिंह

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, कांग्रेस का भारतीय संस्कृति से जीवन मूल्यों से परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है, ये भारत की जड़ों से कटे हुए है। बीजेपी नेता चौहान ने आगे कहा कि, इनके नेता सलाहकार कहते है कोई चीन जैसा लगता है कोई नेपाल कोई कही जैसा लगता है। अरे हम सब भारत माता के लाल भेद भाव का कहां सवाल, हम सब एक ही है। अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश।

राहुल गांधी की सही जगह भारत नहीं इटली है

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस का भारत की माटी से भारत की जनता से कोई लेना देना है ही नहीं ये तो विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं। इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है। बता दें कि आज पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीन सभाएं हैं।