H

CG NEWS :छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर....

By: Shivani Hasti | Created At: 02 November 2023 01:30 PM


banner
CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के पलारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। शिक्षक के बाद वे विधायक बने थे। रामलाल भारद्वाज का स्वभाव सहज और काफी सरल था। निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है। रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Read More: CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा- स्पेशल प्लेन से सीआरपीएफ की टीम कल आ चुकी है,...