H

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की बधाई

By: Richa Gupta | Created At: 24 August 2023 04:05 AM


चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ISRO के वैज्ञानिकों को मुबारकबाद पेश की है।

bannerAds Img
ISRO के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ हैं। बुधवार (23 अगस्त) की शाम चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिग कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद भारत का नाम दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने चांद पर सफलतापूर्वक अपने कदम रखे। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ISRO के वैज्ञानिकों को मुबारकबाद पेश की है।

नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर दी वैज्ञानिकों को बधाई। उन्होंने कहा कि, नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई और मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएं।

14 जुलाई को भरी थी उड़ान

आपको बता दें कि इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2.35 मिनट पर चांद के लिए उड़ान भरी थी, चांद पर चंद्रयान-3 का मिशन सिर्फ 14 दिनों का है। इस दौरान इसरो साइंटिस्ट चांद पर पानी की खोज के साथ खनिज की जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा भूकंप, टेंपरेचर और चांद की मिट्टी के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

Read More: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के दौरे पर रहेंगे आज सीएम शिवराज, हनुमान लोक की देंगे सौगात