H

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू है

By: Richa Gupta | Created At: 13 May 2024 10:41 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के आज चौथे और आखिरी चरण की वोटिंग है। इस आखिरी चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के आज चौथे और आखिरी चरण की वोटिंग है। इस आखिरी चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने गृह ग्राम बोरावां में संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे। अरुण यादव अपने गृह ग्राम बोरावां तहसील कसरावद जिला खरगोन में अपने छोटे भाई पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक सचिन यादव के साथ मतदान करने पहुंचे।

भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू- अरुण यादव

वहीं अरुण यादव ने मतदान के बाद पत्रकारों को संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू है। हम बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान की मरते दम तक रक्षा करेंगे। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों को न्याय दिलाने के लिए एवं संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण की रक्षा करने के लिए मतदान किया. सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें।