H

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- चुनाव जीत रही होती तो उनके नेता पार्टी छोड़कर नहीं भागते

By: Richa Gupta | Created At: 02 May 2024 04:26 AM


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बीते दिन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के चुनावी प्रचार के लिए डबरा पहुंचे। उन्होंने शहर के एनडी ग्रैंड होटल में व्यापारी संगठन के लोगों की एक बैठक ली।

bannerAds Img
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बीते दिन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के चुनावी प्रचार के लिए डबरा पहुंचे। उन्होंने शहर के एनडी ग्रैंड होटल में व्यापारी संगठन के लोगों की एक बैठक ली। इस दौरान तोमर ने कहा कि इस बार पूरे देश में मोदी लहर है, और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी पूरी 29 सीटें जीतेगी।

कांग्रेस लगातार रसातल में जा रही है - नरेंद्र सिंह तोमर

वहीं मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगर कांग्रेस इस बार का लोकसभा चुनाव जीत रही होती तो उनके नेता पार्टी छोड़-छोड़ कर क्यों भाग रहे होते। अभी हाल ही में इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया है, रामनिवास रावत भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं, रामसेवक बाबूजी के सुपुत्र भी आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार रसातल में जा रही है। यह बयान उन्होंने कांग्रेस के उस बयान पर पलटवार करते हुए दिया है जिसमें कांग्रेस नेता कह रहे है कि देश में हुए दो चरण के मतदान के बाद भाजपा की अबकी बार 400 पार की पोल खुल चुकी है और भाजपा के नेता घबराए हुए हैं।