H

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर दौरा आज, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 April 2024 04:57 AM

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर और शहडोल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जबलपुर, शहडोल में जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

bannerAds Img

कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11:30 बजे जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे से जबलपुर में शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6.10 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 7.10 बजे पद्मश्री डॉ. एच.सी.डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।