H

AAP मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 07:44 AM


कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू करते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं। ED की तरफ से लिए गए इस एक्शन के बाद पूरी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के चीफ की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा रोष नजर आ रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने इस एक्शन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी मोर्चा सँभालते हुए आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू कर दी है।

यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है ?

इस बीच AAP मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, I have been detained by Delhi Police while peacefully protesting at ITO, पहले यह लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे केस में अरेस्ट करते हैं, फिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को भी गिरफ़्तार किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है?

सौरभ भारद्वाज और आतिशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते आप के दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू करते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने घसीटते हुए हिरासत में ले लिया है। वहीं, AAP मंत्री आतिशी को भी गिरफ्तार किया गया है।