H

Mp news: गावं चलो अभियान की तैयारी में बीजेपी, जहां रहा अच्छा प्रदर्शन वहां कार्यकर्ता गुजरेंगे रात

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 04:28 AM


लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को वॉर्मअप करने के लिए 9 फरवरी से शुरू होने जा रहे भाजपा के गांव चलो अभियान में पार्टी के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर होगी।

bannerAds Img
लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को वॉर्मअप करने के लिए 9 फरवरी से शुरू होने जा रहे भाजपा के गांव चलो अभियान में पार्टी के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर होगी। सीएम से लेकर मंत्रियों, सांसद और विधायकों को उन्हीं गांव और शहरी वार्डों में एक दिन और एक रात बिताने भेजा जाएगा, जहां विधानसभा चुनावों में पार्टी हार गई या उसका प्रदर्शन कमजोर रहा।

65 हजार बूथ पर भाजपा की नजर

प्रदेश के 53 हजार गांव, 44 हजार शहरी वार्ड, 65 हजार बूथ पर भाजपा की नजर। जहां रहा अच्छा प्रदर्शन वहां कार्यकर्ता गुजरेंगे रात। जहां विपक्ष का रहा अच्छा प्रदर्शन वहां का जिम्मा संगठन के पदाधिकारियों के पास। मंदिरों और प्रभावशाली लोगों पर होगा फोकस। तीन केटेगिरी के तहत बनाई रणनीति। पार्टी के पक्ष में बनाएंगे माहौल।