H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल

By: Richa Gupta | Created At: 09 September 2023 10:36 AM


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर आज तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

banner
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर आज तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं और महाकाल के दर्शन करके उन्होंने इसे और खास बनाया है। अक्षय अपने परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शनिवार सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेटर शिखर धवन के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भारतीय टीम की जीत और देश की उन्नति व तरक्की के लिए प्रार्थना की।

देश की तरक्की और उन्नति की प्रार्थना की

अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने देश की तरक्की और उन्नति की प्रार्थना की है। जब उनसे क्रिकेट के वर्ल्डकप को लेकर प्रश्न पूछा गया तो अक्षय कुमार ने कहा कि भगवान महाकाल के लिए वर्ल्ड कप बहुत छोटी चीज है। उनसे देश की तरक्की उन्नति और सब की खुशहाली को लेकर कामना की गई है। क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अक्षय कुमार के साथ भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल की आराधना की।

OMG 2 में आये थे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म OMG 2 में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग उज्जैन में भी हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया गया है। अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Read More: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार