MP Election 2023: BJP राम के नाम पर हिंदू-हिंदू को बांट रही - दिग्विजय सिंह
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 November 2023 11:54 AM
दिग्विजय सिंह ने व्यापम पर तंज कसते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो खाली पड़े हुए सभी पदों को भरा जाएगा और पूरी ईमानदारी बरती जाएगी।

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला। दिग्विजय ने कहा कि, विदिशा में शिवराज सिंह चौहान खेती से एक एकड़ में दो करोड़ रुपये कमाते हैं। कोई देश भर में ऐसा किसान आज तक मुझे नहीं मिला जो एक एकड़ की जमीन से दो करोड़ रुपये कमाता हो।
बीजेपी हिंदू-हिंदू को राम नाम पर बांट रही है
दिग्विजय ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर भड़का रही है। पहले जो अंग्रेजों के समय में होता था, आज बीजेपी वही कर रही है। पहले हिंदू और मुसलमान को बांटा जाता था, अब हिंदू-हिंदू को राम के नाम पर बांटा जा रहा है। आमसभा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, आने वाले विधनसभा चुनाव में पोलिंग के नतीजे तय करेंगे की कौन सा नेता कितने पानी में है।
एमपी में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं
दिग्विजय सिंह ने व्यापम पर तंज कसते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो खाली पड़े हुए सभी पदों को भरा जाएगा और पूरी ईमानदारी बरती जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, राजस्थान सरकार की तर्ज पर आयुष्मान कार्ड से पांच लाख की जगह 25 लाख रुपये तक का इलाज कराया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास (कुटी) बनाने के लिए अब ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे।