H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बीजेपी जल्द कर सकती है अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

By: Richa Gupta | Created At: 25 August 2023 12:32 PM


मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब पहली सूची के बाद 5 सितंबर को दूसरी सूची भी जारी होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही है।

banner
एमपी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी कमर कस ली हैं। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब पहली सूची के बाद 5 सितंबर को दूसरी सूची भी जारी होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही है। बीजेपी की इस दूसरी लिस्ट में 60 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं।

अलग रणनीति से करेगी दूसरी सूची जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 सिंतबर तक दूसरी सूची जारी की जा सकती है। इसमें वो विधानसभा सीटे शामिल होगी, जहां पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा इस बार अलग रणनीति से दूसरी सूची जारी कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार प्रत्याशियों की 3 से 4 सूची जारी होगी।

दिल्ली में भी उम्मीदवारों पर मंथन

पिछले चुनाव में हुई गलतियों से सीख लेकर अब भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। यही वजह है कि इस बार भोपाल के साथ दिल्ली में भी उम्मीदवारों पर मंथन हो रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ये बात बीजेपी से सामने नहीं आई है कि 5 सितंबर को ही लिस्ट जारी होगी।

शिवराज कैबिनेट का विस्तार

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार को शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बीजेपी में आज भी बैठकों का दौर चलेगा। तीन मंत्रियों के नाम पर चर्चा की जाएगी। दो नेताओं का नाम लगभग तय माना जा रहा है, तीसरे पर मंथन जारी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैठक करेंगे। सीएम शिवराज के बैतूल दौरे के बाद घोषणा हो सकती है।

Read More: सितंबर के पहले सप्ताह में आएगी चुनाव आयोग की फुल बेंच, विधानसभा चुनाव की तैयारी की करेगी समीक्षा