H

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

By: Richa Gupta | Created At: 01 June 2024 03:55 AM


मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 46 के पार पहुंच गया है।

bannerAds Img
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 46 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और आज 15 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। सीधी, सतना, मैहर और छतरपुर में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि छतरपुर और शिवपुरी में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। निवाड़ी, खजुराहो, दतिया और सिंगरौली में तापमान 46 के पार पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने शनिवार को लू की चेतावनी जारी की है। सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी और मैहर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सागर, गुना, उमरिया और दमोह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जून से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग की ओर से बताया गया केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है। ऐसे में 12- 13 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।