H

दिग्विजय सिंह ने बोला असम सीएम पर हमला, कहा - हेमंत बिस्वा खुद अपना घर देखें, ज्यादा होशियार न बनें

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 January 2024 05:25 AM


दिग्विजय सिंह ने कहा - हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे। वे पहले ही कह चुके थे कि, किसी हालत में मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

bannerAds Img
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर एमपी के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, जब कुछ बोलने को नहीं होता तब इस प्रकार की बात की जाती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, हेमंत बिस्वा सरमा स्वयं अपना घर देखें, इस मामले में ज्यादा होशियार न बनें।

राहुल गांधी बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं

आपको बता दें कि, 2 दिन पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया था। बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि, राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।

कुछ नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है

वही दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, कुछ नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है। वे बोले हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे। वे पहले ही कह चुके थे कि किसी हालत में मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। वे संयोजक बनना चाहते थे तो बना देते, इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं थी।