H

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की बड़ी भविष्यवाणी, ये दो खिलाड़ी पाकिस्तान का कर देंगे खस्ता हाल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 11:59 AM


भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि 'मेन इन ब्लू' को अपने आगामी मैच में बढ़त हासिल होगी।

bannerAds Img
ICC T20 World Cup 2024 का रोमांचक दौर जारी है। भारतीय टीम इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी है। अब भारत को दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है। T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर खूब चर्चा हुई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ी बात की है।

भारत को फायदा मिलेगा - हरभजन सिंह

ICC T20 World Cup 2024 में रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि, भारत को फायदा मिलेगा। इस मैदान पर भारत 2 मैच खेल चुका है। इस मैदान पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पाकिस्तान पिछला मुकाबला हारा है। सबसे बड़ा प्रभाव जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव डाल सकते हैं। कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।