H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्य प्रदेश में शुरू हुई प्याज पर सिसायत, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना...

By: Richa Gupta | Created At: 23 August 2023 04:32 PM


मध्य प्रदेश में अब प्याज को लेकर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर किया हमला।

banner
मध्य प्रदेश में अब प्याज को लेकर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर किया हमला। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि, किसानों की आवाज उठाने के मामले में मध्य प्रदेश के 28 बीजेपी के सांसद निकम्मे- चौधरी। चंद पूंजीपतियों के लिए सरकार बना रही है पॉलिसी। 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने से किसानों को हो रहा नुकसान।

अंग्रेजों से तुलना की

केंद्र सरकार की कांग्रेस विधायक ने की अंग्रेजों से तुलना। कहा कि, अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया बीजेपी सरकार ने किसानों की आयत को दुगनी करने के बजाय आधी कर दी। प्याज पर टैक्स लगाकर किसानों की कमाई घटाने का बीजेपी सरकार ने किया काम। सरकार खत्म करे टैक्स नहीं तो प्रदेश के किसानो के साथ कांग्रेस उतरेगी सड़को पर।