Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबित बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती
By: payal trivedi | Created At: 03 September 2023 02:58 PM
कांग्रेस की संसदीय कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं।

New Delhi: कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है।
सोनिया को हल्का बुखार
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोनिया गांधी को शनिवार (2 सितम्बर) शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, “सोनिया को हल्का बुखार है, लेकिन उनकी हालत ठीक है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।"
मार्च में भी हुई थीं भर्ती
इससे पहले सोनिया गांधी 2023 में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
हाल ही में आयोजित इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में लिया था हिस्सा
कांग्रेस नेता ने हाल ही में 31 अगस्त-1 सितम्बर को मुंबई में आयोजित इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उनके साथ थे।