H

अमावस्या की भस्मारती में सर्पों से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड से किया श्रृंगार

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 June 2024 07:30 AM


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि अमावस्या तिथि पर भस्मआरती में बाबा महाकाल के शीश पर सर्प विराजमान कर कुछ ऐसा श्रृंगार किया गया कि श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

bannerAds Img
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि अमावस्या तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल के शीष पर सर्प विराजमान कर कुछ ऐसा श्रृंगार किया गया कि सभी श्रद्धालु देखते रह गए। बाबा महाकाल को त्रिपुंड लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पूजन सामग्री से श्रृंगारित किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।