H

आगामी 3 दिन इन राज्यों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 November 2023 07:36 AM

दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत होने लगी है। तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण के कुछ प्रदेशों में लगातार बारिश दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कुछ राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

banner

पिछले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु, केरल, और कर्नाटक में 3 से 5 नवंबर के बीच तेज बारिश की संभावना है। बाकी के प्रदेशों के मौसम में बदलाव के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने कहा, 'पिछले 24 घंटे में अंडमान निकोबार द्वीप, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।'

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में 5 नवंबर तक और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 3 से 5 नवंबर के बीच भारी वर्षा होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में एक से तीन नवंबर, हिमाचल प्रदेश में दो और तीन और उत्तराखंड में 3 नवंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अगले 7 दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

देशभर में मौसम प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर है। समुद्र तल से उत्तरी कोंकण और गुजरात तट के पास बना है।