H

जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, 6 अप्रैल को बीजेपी में एक लाख कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती - वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 04 April 2024 11:32 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए आज यानी 4 अप्रैल को प्रदेश की सात सीटों के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए आज यानी 4 अप्रैल को प्रदेश की सात सीटों के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। वहीं दमोह से बीजेपी के उम्मीदवार राहुल लोधी के नामांकन दाखिल करवाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का बयान सामने आया है।

प्रत्येक बूथ पर विजय का इतिहास बनाएगी

वीडी शर्मा ने कहा कि पहले हमारे कैबिनेट मंत्री आदरणीय प्रहलाद पटेल जी ने यहां जनता की बेहतर सेवा की, वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भाई राहुल लोधी को मौका दिया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर विजय का इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि दमोह चुनाव में कमल का फूल भाई राहुल लोधी जी के नेतृत्व में खिलेगा। वीडी शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा में एक लाख कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। पूरे प्रदेश में एक साथ जॉइनिंग अभियान चलेगा। एक दिन में एक लाख कार्यकर्ताओं को बीजेपी में ज्वाइन कराया जाएगा।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस असहाय हो गई है- वीडी शर्मा

वहीं वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस असहाय हो गई है।उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं, मुझे जबरदस्ती भेजा जा रहा है मेरी लड़ने की इच्छा नहीं थी। जब उनके ऐसे नेताओं की हालत खराब है, तो दमोह के प्रत्याशी का क्या होगा।खजुराहो के अंदर मैदान छोड़कर भाग गए, पूरे मध्य प्रदेश के अंदर नेतृत्व बचा ही नहीं है। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।