H

जमुई से विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है?

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 April 2024 07:38 AM


पीएम मोदी ने बिहार की धरती जमुई से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पीएम मोदी की रैली में बिहार एनडीए ने अपनी एकता, एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। पीएम के साथ मंच पर एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता मौजूद थे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान और सीएम नीतीश कुमार भी पहली बार एक मंच पर नजर आए। मंच पर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत भोजपुरी भाषा से की। कहा कि आज जमुई की इस खूबसूरत धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से बीजेपी और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।

bannerAds Img
पीएम मोदी ने बिहार की धरती जमुई से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पीएम मोदी की रैली में बिहार एनडीए ने अपनी एकता, एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। पीएम के साथ मंच पर एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता मौजूद थे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान और सीएम नीतीश कुमार भी पहली बार एक मंच पर नजर आए। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत भोजपुरी भाषा से की। कहा कि आज जमुई की इस खूबसूरत धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से बीजेपी और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।

CM नीतीश कुमार की तारीफ

सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करें। इसलिए 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था, दूसरी ओर भाजपा और एनडीए का एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण।

जमुई की धरती से पाकिस्तान पर निशाना

प्रधानमंत्री ने पहले की सरकार के कामकाज और अपनी सरकार के कामकाज की तुलना करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 10 साल पहले भारत के बारे में दुनिया की क्या राय होती थी. छोटे छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे, तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा, ऐसे नहीं चलेगा।आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।