पूर्व विधायक सविता दीवान भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिलाई सदस्यता
By: Ramakant Shukla | Created At: 27 October 2023 07:07 AM
कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में सविता दीवान का स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सविता दीवान शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी-करनी से निराश सविता दीवान विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। वहीं, सविता ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कोई जगह नहीं है। कांग्रेस जनता की हितैषी नहीं है।
सात विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को जमा हुए 29 नामांकन पत्र
भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया के चौथे दिन भाजपा- कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें छह कांग्रेस और चार भाजपा प्रत्याशी शामिल हैं। प्रमुख दलों और निदर्लियों सहित गुरुवार को कुल 29 नामांकन पत्र जमा किए गए। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक इच्छुक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा रहे हैं। अब शनिवार और रविवार अवकाश होने से नामांकन पत्र सिर्फ दो दिन शुक्रवार और सोमवार को लिए जाएंगे।