H

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले - देश अपनी आस्था के बार-बार अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 March 2024 04:15 AM


वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी की प्रेरणा से चलने वाली पार्टी नहीं है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह कांग्रेस अब माओवादी, विभाजनकारी और अलगाववादी विचार को लेकर चलती है।

bannerAds Img
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘शक्ति के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, देश अपनी आस्था के इस तरह के बार-बार अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। बीजेपी ने कहा कि, हिंदू आस्था के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी से पूरा देश ‘नाराज’ है। आगे भाजपा ने यह भी पूछा कि, क्या राहुल गांधी किसी अन्य धर्म के खिलाफ भी इसी तरह अपमानजनक बयान दे सकते हैं ? सत्ताधारी पार्टी ने आगे कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, देश के लोग आगामी चुनावों में राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयानों पर जवाब देंगे।

कांग्रेस अब महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं

वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी की प्रेरणा से चलने वाली पार्टी नहीं है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह कांग्रेस अब माओवादी, विभाजनकारी और अलगाववादी विचार को लेकर चलती है। उसके विचार हिंदू विरोधी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कांग्रेस नेता पर वार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, वह पूरी तरह से ‘इन तत्वों’ के प्रभाव में हैं।

हम इसे चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाएंगे - प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, यह देश (गांधी के बयानों से) गुस्से में है। देश अपनी आस्था के इस तरह के बार-बार अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। बीजेपी नेता ने आगे यह भी कहा कि, हम इसकी (गांधी की टिप्पणी की) कड़ी निंदा करते हैं। देश इसका जवाब देगा। हम इस चुनाव में इसे एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि, वह किसी धार्मिक शक्ति की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि अधार्मिकता, भ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति की बात कर रहे थे।