H

लोकसभा चुनाव लड़ने चंदा मांग रहा बसपा प्रत्याशी, कही ये बड़ी बात...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 April 2024 04:46 AM


बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने कहा कि, जब हम चंदा लेंगे तो वोटर का हम पर दबाव रहेगा कि, हम उनके लिए लड़े।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के बीच बालाघाट से सांसद रह चुके कंकर मुंजारे इस बार लोकसभा का चुनाव बसपा से लड़ रहे हैं। उनके द्वारा चुनाव के लिए चंदा मांगा जा रहा है। पूर्व सांसद मुंजारे बैहर विधानसभा क्षेत्र के सोनगुड्डा बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ चंदा मांगते हुए दिखाई दिए।

कंकर बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के पति है

आपको बता दें कि, कंकर मुंजारे बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के पति है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बैहर क्षेत्र के सोनगुड्डा पहुंचे बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे का मानना है कि, चुनाव जनता के पैसों से लड़ना चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि, जब देश में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तब क्रांतिकारियों ने भी चंदा करके ही लड़ाई लड़ी थी और वे कामयाब हुए थे और अंग्रेजो को देश छोड़कर भागना पड़ा।

वोट भी दो और नोट भी दो…

बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने कहा कि, इसीलिए उनने और उनके साथियों ने सोचा कि, हम वोट भी मांगेगे और चंदा भी। तभी हम चुनाव लड़ पाएंगे। हमारा उद्देश्य भी यहीं है कि, जनता के पैसों से चुनाव लड़ेगें और उनके हक-अधिकारी की लड़ाई लड़ेगें। आगे पूर्व सांसद ने कहा कि, हमें राजनीति को गरीब, किसान, मजदूरों के दरवाजे तक पहुंचाना है। ताकि उनके साथ अन्याय, शोषण और जुल्म न हो सकें। वह लगातार लड़ता रहें।

हमने नारा दिया है-वोट भी दो और नोट भी दो

बालाघाट से सांसद रह चुके कंकर मुंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि, जब हम चंदा लेंगे तो वोटर का हम पर दबाव रहेगा कि, हम उनके लिए लड़े। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमने यह कदम उठाया है। इसीलिए हमने नारा दिया है-वोट भी दो और नोट भी दो…भ्रष्टाचारी बेईमानों को चोट भी दो।