H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

पीएम मोदी का बयान, बोले - संसद का सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से ‘बहुत बड़ा’’ और मूल्यवान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 12:43 PM


पीएम मोदी ने कहा कि, 2047 तक भारत को विकसित बनाना है, इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं, वो सभी इस नए संसद भवन में होंगे।

banner
पीएम मोदी ने आज यानी की सोमवार को कहा कि, आज से आरंभ हो रहा संसद का सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से ‘बहुत बड़ा’, ‘मूल्यवान’ और ‘ऐतिहासिक निर्णयों’ का है। संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, इस सत्र की एक विशेषता ये है कि, 75 साल की यात्रा अब नये मुकाम से शुरू हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, चंद्रयान-3 की सफलता और जी 20 के सफल आयोजन के बाद यह सत्र आरंभ हो रहा है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।

हम ग्लोबल साउथ की आवाज बनें

पीएम ने आगे कहा कि, G-20 में भारत हमेशा इस बात के लिए गर्व करेगा कि, हम ग्लोबल साउथ की आवाज बनें। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और सर्वसम्मति से G-20 का घोषणापत्र, ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं। गणेश चतुर्थी के दिन मंगलवार को नए संसद में कामकाज होने का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, नए स्थान पर यात्रा को आगे बढ़ाते समय, नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए विश्वास से काम करना है।

यह सत्र बहुत मूल्यवान है - पीएम

संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 2047 तक भारत को विकसित बनाना है, इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं, वो सभी इस नए संसद भवन में होंगे। वहीं आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, उमंग और विश्वास के साथ ‘हम नये सदन में प्रवेश करेंगे। यह सत्र बहुत मूल्यवान है।