H

अप्रैल माह में भोपाल में शुरु हो सकता है मेट्रो का कामर्शियल रन

By: Richa Gupta | Created At: 21 November 2023 04:35 PM


विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में मेट्रो का ट्राय रन पूर्ण हो गया है। अब इसके कामर्शियन रन की तैयारी शुरु हो गई है। इसके लिए प्रायोरिटी कारिडोर में सुभाष नगर डिपो से एम्स अस्पताल साकेत नगर तक आवश्यक सिविल वर्क पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

banner
विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में मेट्रो का ट्राय रन पूर्ण हो गया है। अब इसके कामर्शियन रन की तैयारी शुरु हो गई है। इसके लिए प्रायोरिटी कारिडोर में सुभाष नगर डिपो से एम्स अस्पताल साकेत नगर तक आवश्यक सिविल वर्क पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे लोकसभा चुनाव से पहले मेट्रो का कामर्शियल रन भी शुरु किया जा सके। हालांकि कामर्शियल रन शुरु होने के एक महीने तक यात्रियों से किराया नहीं वसूला जाएगा, बल्कि उन्हें जाय राइड कराई जाएगी।

करीब सात किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक तैयार हो गया

बता दें कि, वर्तमान में एम्स से सुभाष नगर तक करीब सात किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक तैयार हो गया है। इसमें सुभाष नगर से रानी कमलापति तक सिग्नलिंग और विद्युतीकरण का काम भी किया जा चुका है। यहां अभी मेट्रो का सेफ्टी ट्रायल किया जा रहा है। जबकि रानीकमलापति से हबीबगंज नाके के बीच रेलवे लाइन के ऊपर स्टील ब्रिज का निर्माण होना है। जो आखिरी जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मप्र मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में पहले चरण के संचालन के लिए प्रायोरिटी कारिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसमें तीन माह तक ट्रायल रन करने के बाद मार्च 2024 में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग की संरक्षा को परखेंगे। उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो संचालन की अनुमति दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही

देश में मई 2023 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कारिडोर का काम भी करीब 10 प्रतिशत बचा है। इसके पूर्ण होते ही कामर्शियल रन के लिए टेस्टिंग की जाएगी। अधिकारी संभावना जता रहे हैं कि अप्रैल 2023 के आखिरी सप्ताह तक मेट्रो का संचालन शुरु हो जाएगा।