H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

BSP प्रमुख मायावती का बड़ा बयान, बोले - न I-N-D-I-A, न NDA किसी से गठबंधन नहीं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 August 2023 11:42 AM


मायावती ने कहा कि, न तो उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A से और न ही सत्तारूढ़ एनडीए से गठबंधन करेगी।

banner
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम व बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि, न तो उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A से और न ही सत्तारूढ़ एनडीए से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव, उनकी पार्टी इन दोनों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़

बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, एनडीए व इण्डिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियाँ हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।

मीडिया बार-बार भ्रान्तियाँ न फैलाए

मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, बीएसपी, विरोधियों के जुगाड/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनकेे गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रान्तियाँ न फैलाए।

इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर न मिलें तो भाजपाई

पूर्व सीएम ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा - वैसे तो बीएसपी से गठबंधन के लिए यहाँ सभी आतुर, किन्तु ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी।

दलबदलु लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?

इसके अलावा, BSP प्रमुख ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा कि, बीएसपी से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस व उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि, उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों और फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?