H

Loksabha Election 2024 में युवाओं की भूमिका होगी अहम, इतने करोड़ लोग करेंगे मतदान

By: TISHA GUPTA | Created At: 09 February 2024 11:17 AM


लोकतंत्र का महापर्व आने वाला है और इस बार महापर्व में करीब 97 करोड़ लोग वोट डालेंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि करीब 97 करोड़ भारतीय आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हो जाएंगे और वे अपना मत डाल सकेंगे।

bannerAds Img
New Delhi: लोकतंत्र का महापर्व आने वाला है और इस बार महापर्व में करीब 97 करोड़ लोग वोट डालेंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि करीब 97 करोड़ भारतीय आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हो जाएंगे और वे अपना मत डाल सकेंगे।

इस बार 6 प्रतिशत बढ़े युवा मतदाता

चुनाव आयोग ने बताया कि 18 से 29 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव (2019) से पंजीकृत मतदाताओं की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इतने लोग डालेंगे वोट

बता दें कि ये अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा, जब इतनी तादाद में लोग मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक मतदाता (96.88 करोड़) भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं। इसके अलावा लिंग अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है। चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता को महत्व दिया गया है और सूची की शुद्धता पर पूरा ध्यान दिया गया है।

Read More: हरदा हादसे पर बोले Kamalnath, प्रदेश सरकार से की यह अपील