H

संभल में बोले जयंत चौधरी, कहा- राहुल गांधी खुद को पीएम, अखिलेश समझते हैं सीएम

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 May 2024 11:47 AM

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हजरत नगर गढ़ी में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने कहा कि इस गठबंधन के दोनों नेता अपने आप को पीएम और सीएम समझने लग गए हैं।

bannerAds Img

कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी जहां खुद को पीएम वहीं उत्तरप्रदेश वाले नेता खुद को सीएम मानकर चल रहे हैं। ये गफलत है। आम जनता इन दोनों दलों को बेहतर तरीके से जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया और उन्हें भारत रत्न मिला। कांग्रेस ने आज तक इसके बारे में नहीं सोचा।