H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : बस्तर में अवैध रूप से चल रही गांजे की खेती, फसलों के बीच में उगाया भारी मात्रा में गांजा,फसल के साथ किसान गिरफ्तार.....

By: Shivani Hasti | Created At: 04 September 2023 01:04 PM


banner
CG NEWS : जगदलपुर। बस्तर के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में गांजे की अच्छी खासी पैदावार होती है और इसके अवैध कारोबार का दायरा अन्य राज्यों तक भी फैला हुआ है। यहीं बात किसान मंगरु राम को जम गई और उसने गांजे की फसल लगाने का फैसला किया। इसके बाद किसान ने अपनी ही बाड़ी में गांजे की खेती कर डाली। किसान की थोड़ी सी मेहनत से ही बाड़ी में 5 लाख से अधिक की कीमत के गांजे की फसल पककर तैयार हो गई। जब इसे बेचने की कोशिश की गई तो पुलिस को भनक लगी और पुलिस ने किसान के घर पहुंच कर फसल के पौधे उखाड़ लिए और किसान को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के बड़े पौधे किसान के साथ थाने लाए गए जहां किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More: CG NEWS : Mumbai के Flat से Air Hostess का शव बरामद, शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई आशंका