H

पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले भगदड़ का मजा लीजिए

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 09:03 AM


पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी कू चुटकी लेते हुए कहा कि, भगदड का मजा लीजिए अपने ही देश में कुछ दिन तो गुजारिए। मध्य प्रदेश में अब तक 14758 बड़े नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता।

bannerAds Img
पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी कू चुटकी लेते हुए कहा कि, भगदड का मजा लीजिए अपने ही देश में कुछ दिन तो गुजारिए। मध्य प्रदेश में अब तक 14758 बड़े नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता। जो केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य पदों पर रहे हैं। मध्य प्रदेश वो प्रदेश है जहां सबसे अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है । यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव चुनौतियों से है या पनौतियों से ।

ज्वाइनिंग को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे

पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि, ज्वाइनिंग को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे। देश का एमपी ऐसा राज्य है जिसमें सबसे अधिक कांग्रेस के लोगो ने पार्टी छोड़ी है। होली के बाद बूथ लेवल पर एक साथ ज्वाइनिंग अभियान चलाएंगे। हम इसको गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज गुरूवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस से भाजपा में आए सभी नेताओं को दी बधाई। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को दी जाती है तवज्जो। ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं।