H

कांग्रेस का दावा- आज भी 9 हजार भाजपा नेता कांग्रेस में काम कर रहे हैं

By: Sanjay Purohit | Created At: 26 March 2024 06:29 AM


भाजपा का दावा: 16 हजार से ज्यादा कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए, कांग्रेस का पलटवार- 9 हजार कांग्रेस में बचे

bannerAds Img
चुनाव के बीच दलबदल का दौर जारी है। इस पर सियायत भी शुरू हो गई है। भाजपा का दावा है कि 16 हजार से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा के साथ नया सफर शुरू किया है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि भाजपा तो 16 हजार कांग्रेसियों के शामिल होने की बात करती है, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले तो 25 हजार भाजपाइयों ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इसमें से 16 हजार चले भी गए तो भी 9 हजार भाजपाई कांग्रेस में काम कर रहे हैं।

इधर, राजनीतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि हमेशा से दलबदलू सत्ता की तरफ भागते रहे हैं, चाहे वह किसी भी पार्टी की सत्ता क्यों न हो। कई तो पार्टियों की रणनीति का शिकार होकर जनता का विश्वास खो देते हैं। किसी को सफलता मिल भी जाए तो वह स्थाई नहीं होती।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल के अनुसार पार्टी जब भी जो निर्णय लेती है उसमें कार्यकर्ताओं के सम्मान की झलक दिखती है। कांग्रेस के दावों को क्या कहा जाए, क्योंकि कांग्रेस गुप्त है और पूरी कांग्रेस सुस्त है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि विस चुनाव के समय कांग्रेस में 25 हजार से अधिक भाजपाई आए थे। कुछ चले भी गए तब भी भाजपा से आए हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

ये चूके हुए कारतूस

चुनाव के समय पार्टी बदलने वाले चूके हुए कारतूस की तरह होते हैं। ये जनता की चिंता नहीं करते। खुद का भला चाहते हैं। इनके कामों में जनकल्याण की भावना दब जाती है। एक तरह से इन्हें प्रवासी पक्षी कहा जा सकता है। जिस पार्टी की सत्ता, उस पार्टी के साथ होने का अवसर खोजते हैं। इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो वास्तव में उपेक्षा का शिकार होते हैं। बाकी को अवसरवादी से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जो दलबदल कर सफलता हासिल करते भी हैं तो वह स्थाई नहीं होती