मोरटक्का में नर्मदा का पुल डूबा ,बस्ती में भी घुसा पानी, पुलिस ने खाली करवाए घर
By: Ramakant Shukla | Created At: 16 September 2023 12:38 PM
खंडवा में ओंकारेश्वर बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ने से मोरटक्का में नर्मदा नदी का पुल जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से लगभग सात फीट पानी बह रहा है यहां नर्मदा नदी का जलस्तर 168 मीटर खतरे के निशान को लांघ कर 172 मीटर तक पहुंच गया है। नर्मदा में आई बाढ़ से मोरटक्का और खेड़ी घाट के आसपास की निकली बस्तियों में पानी भरने से पुलिस ने उन्हें खाली करवा दिया है।

पुलिस ने खाली करवाए घर
अभी करीब 42 हजार क्युमेक्स पानी ओंकारेश्वर बांध से छोड़ा जा रहा है। इससे पुल पर छह से सात फीट पानी है। पुल से अल सुबह से ही वाहनों की आवाजाही रोक दी है। मोरटक्का में गोपाल मिडवे सहित आसपास की बस्तियों में पानी पहुंच गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
इधर ओंकारेश्वर में भी नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से ब्रह्मपुरी घाट के वाहन स्टैंड में पानी पहुंच गया है। मान्धाता थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन पार्किंग को खाली करवाने के साथ ही घाटों पर लगी दुकानों और बस्तियों को भी खाली करवाया गया है। बाढ़ से कहीं कोई जनहानि की सूचना नहीं है।