H

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग किया मतदान, दिग्गी पर साधा निशाना, बोले- दिग्विजय सिंह हार रहे

By: Richa Gupta | Created At: 07 May 2024 05:08 AM


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सुबह 7.30 बजे गृहग्राम जैत में मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं। यही मेरी पूंजी है। वहीं दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजगढ़ समेत सभी 29 सीट पर बीजेपी जीतेगी

वहीं राजगढ़ में चुनाव और दिग्विजय सिंह को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय हार रहे हैं, राजगढ़ समेत सभी 29 सीट पर बीजेपी जीतेगी। छिंदवाड़ा में भी अब कमल का फूल खिलेगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष लोकतंत्र की हत्या जैसी बातें करता है। लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने की थी, यह सब जानते हैं। नरेंद्र मोदी की लहर है, जनता विकास को चुन रही है। इस बार 400 पार होंगे।

जनता से की ये अपील

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने क्या किया ? ऐसी झूठी बातों पर राजनीति सोच से भी परे हैं। एमपी में हर बार की तरह जनता कांग्रेस को जवाब देगी। 32 साल बाद कांग्रेस के वहीं उम्मीदवार हैं, जनता का फैसला है, जीत कितने मतों से होगी, मैं यह नहीं सोचता हूं। बीते दो चुनाव में मतदान काम हुआ है। इस बार उम्मीद करता हूं कि मेरे सभी भाई बहन माताएं अपने मत का दान करेंगी। मेरी अपील है निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

यह चुनाव देश के भविष्य के लिए है - वीडी शर्मा

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ क्रमांक 223 कोलार में मतदान किया। उन्होंने कहा, आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार। सभी से अनुरोध है अपनी मतों का उपयोग करें। मैंने सुबह 10 लोगों को फोन करके मतदान केंद्र पहुंचने कहा है। यह चुनाव देश के भविष्य के लिए है। आज 9 सीटों पर चुनाव है सभी पर बीजेपी विजई होगी। मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री का दौरा है। एक बार फिर से देश में बीजेपी की सरकार बनकर तैयार होगी।