Rajasthan Election 2023: आदिवासी युवाओं को साधने के प्रयास में बीजेपी, अनुराग ठाकुर करेंगे युवा उत्सव का उद्घाटन
By: payal trivedi | Created At: 24 August 2023 06:06 PM
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार यहां पर केंद्रीय योजनाओं के द्वारा लोगों को राहत दिए जाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समय-समय पर पिछले दिनों कई केंद्रीय मंत्री के दौरे होते रहे।

Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार यहां पर केंद्रीय योजनाओं के द्वारा लोगों को राहत दिए जाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समय-समय पर पिछले दिनों कई केंद्रीय मंत्री के दौरे होते रहे। रेल मंत्री, वित्त मंत्री के बाद खेल और युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को बीजेपी ने यहां पर उतार दिया है। राजस्थान के दो दिन के दौरे पर आए अनुराग ठाकुर ने युवाओं को रिझाने का पूरा प्रयास किया। यहां पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। आज जयपुर के एक विवि में राज्य स्तरीय युवा उत्सव मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा आ रहे हैं।
कुछ ऐसा है कार्यक्रम
इस कार्यक्रम को युवा मामलों के मंत्रालय का नेहरू युवा केंद्र संगठन करा रहा है। इसे अमृत काल के पंच प्रण कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। यह सुबह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। यहां पर केंद्रीय मंत्री के साथ नेहरू युवा केंद्र के प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा भाग लेंगे। जिनकी उम्र 18 साल से अधिक रहेगी। सरकार का युवाओं पर पूरा फोकस है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की बड़ी संख्या में आदिवासी जिलों को साधा जाएगा। आदिवासी छात्रों और युवाओं को नई बातों से रूबरू भी कराया जायेगा।
क्या कहना है कि निदेशक का
विवि के निदेशक डॉ पंकज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा आ रहे हैं। वो बहुत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बच्चों को मुख्यधारा में बेहतर तरीके से जोड़ना है। इसके लिए उन छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले युवा यहां पर अपने प्रतिभा का बखूबी हुनर दिखाएंगे।