H

कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 May 2024 11:01 AM

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

bannerAds Img

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।