H

Sonam Kapoor Birthday: 39 साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 07:16 AM


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी की रविवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। टेलेंट और फैशन सेंस की वजह से फैन्स के बीच सोनम की अलग पहचान है।

bannerAds Img
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी की रविवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। टेलेंट और फैशन सेंस की वजह से फैन्स के बीच सोनम की अलग पहचान है। बता दें कि, सोनम कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं। banner बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने साल 2005 में आई फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। आपको बता दें कि, अभिनेत्री सोनम कूपर को पहला ब्रेक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में आई फिल्म “सांवरिया” में दिया। banner इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इमरान खान के साथ 2010 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आई हेट लव स्टोरीज में काम किया और फैन्स के बीच पहचान बनाई। इसके बाद सोमन ने कई फिल्में की लेकिनअसली पहचान उन्हें दिल्ली छह, “रांझणा”, “नीरजा”, “भाग मिल्खा भाग” और “वीरे दी वेडिंग” के बाद मिली। हाल ही में सोनम को डायरेक्टर शोम मखीजा की फिल्म “ब्लाइंड” में देखा गया है। banner आपको बता दें कि, अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। हाल ही में सोनम और आनंद माता-पिता बने हैं। banner