H

कांग्रेस को एक और झटका, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने थामा बीजेपी का हाथ

By: Richa Gupta | Created At: 27 March 2024 03:42 AM


लोकसभा चुनाव के बीच दलबदल का दौर जारी है। चुनावों का ऐलान होने के बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूट रही है। आए दिन हर जिले से नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के बीच दलबदल का दौर जारी है। चुनावों का ऐलान होने के बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूट रही है। आए दिन हर जिले से नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए बीजेपी ने स्पेशल कमेटी बना रखी है। मंगलवार को विदिशा से पूर्व कांग्रेस MLA ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्हें भोपाल में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम डॉ मोहन यादव समेत बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। भार्गव ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद एक दोहा पोस्ट किया है।

कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए

विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने भोपाल पहुंचकर बीजेपी जॉइन की है। इस दौरान उनके साथ ही विदिशा से कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र रघुवंशी भी शामिल हैं।

भागर्व का सोशल मीडिया पोस्ट

भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद शशांक भार्गव ने एक X पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा' शशांक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा 'यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय सुरेश पचौरी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।'