सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एमपी में इतने दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, देंखे प्लान
By: Richa Gupta | Created At: 01 November 2023 09:32 AM
नवंबर के महीने में त्यौहार की बहार है। जिसके चलते नवंबर में 10 दिनों तक सरकारी अवकाश रहेगा। इस दौरान नवंबर महीने में 20 दिन ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा, जबकि 10 दिन की छुट्टी रहेगी।

नवंबर के महीने में त्यौहार की बहार है। जिसके चलते नवंबर में 10 दिनों तक सरकारी अवकाश रहेगा। इस दौरान नवंबर महीने में 20 दिन ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा, जबकि 10 दिन की छुट्टी रहेगी। सरकारी छुट्टियों के अलावा निर्वाचन आयोग ने भी मतदान वाले दिन अवकाश की घोषणा की है।
अधिकांश प्रदेशों में छुट्टी रहती है
हिंदुओं का सबसे बड़ा महापर्व दीपावली का आगाज हो गया है। दीवाली के त्योहार के दौरान नवंबर माह में कई छुट्टियां आ रही हैं। यदि छुट्टियों की तारीखों की बात की जाए, तो इस महीने में चार रविवार हैं। ये रविवार 5 नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर, 26 नवंबर की तारीख में पड़ेंगे। रविवार की छुट्टी के अलावा त्योहारों के मौके पर भी कई छुट्टियां नवंबर के महीने में रहेंगी। इनमें गोवर्धन पूजा, भाई दूज जैसे पावन पर्व शामिल हैं। इन पर्वों पर देश के अधिकांश प्रदेशों में छुट्टी रहती है। हालांकि स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ज्यादा छुट्टियों का ऐलान इसी महीने होता है। ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में दीवाली की लंबी छुट्टी दी जाती है।
27 तारीख को गुरु नानक जयंती की छुट्टी
निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर को सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठान और कार्यालय के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मतदान वाले दिन भी दफ्तर में ताले लगे रहेंगे। इसके अलावा 11 और 25 नवंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार होने की वजह से इस दिन भी अवकाश रहेगा। 12 नवंबर का दिन रविवार होने के कारण छुट्टी का एक दिन जरूर कम हो गया है, इसके बावजूद पूरे महीने में सिर्फ 20 दिन तक ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा। नवंबर के लास्ट में 27 तारीख को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।