H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP NEWS: बीजेपी की "जन आर्शीवाद यात्राओं" में सर फुटव्वल की स्थिति है - रणदीप सिंह सुरजेवाला

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 September 2023 12:37 PM


कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने भारत के लिए सीने पर गोली खाई है। सनातन युग-युगों से था और आगे भी रहेगा।

banner
MP NEWS: मप्र कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी की "जन आर्शीवाद यात्रा" पर हमला बोला है। आज भोपाल पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि, बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्राओं में सर फुटव्वल की स्थिति है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, कहा जा रहा है कि, सिंधिया ग्वालियर चंबल जाएंगे तो वहां जूते बजेंगे। साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि, राकेश सिंह को यात्रा का प्रभारी बनाकर मंच पर नहीं जाने दिया गया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को मंच पर जाने के लिए बैरिगेट्स कूदना पड़ा।

कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा" के माध्यम से सरकार की विफलताओं को बताएगी

मध्य प्रदेश में बीजेपी की तरफ से निकल जा रही "जन आशीर्वाद यात्रा" का कांग्रेस ने कार्ट निकाला है। जहां एक और "जनआशीर्वाद यात्राओं" के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी राज्य की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है, तो वहीं कांग्रेस "जन आक्रोश यात्रा" के माध्यम से सरकार की विफलताओं को बताएगी। प्रदेश में 7 संभागों से यह जन आक्रोश यात्रा निकलेगी।

कांग्रेस निकालेगी एमपी में जन आक्रोश यात्राएं

जन आक्रोश यात्रा का रोड मैप तैयार करने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की है। किन-किन क्षेत्रों से यह जन आक्रोश यात्राएं निकलेगी कौन से बड़े नेता इन यात्राओं में शामिल होंगे। कहां-कहां बड़ी जनसभाओं आयोजित होगी। इन सब की तैयारीयों और बैठक पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही नेताओं को संभागवार जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

सनातन युग-युगों से था और आगे भी रहेगा

वहीं पीएम मोदी के विपक्षी I,N.D.I.A गठबंधन पर सनातन को खत्म करने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। मप्र कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी पर सनातन और भारतीय संस्कृति को चुनौती दे रही है। गोडसे के उत्तराधिकारी अब गांधी की बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने यहां आगे कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने भारत के लिए सीने पर गोली खाई है। सनातन युग-युगों से था और आगे भी रहेगा।