H

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ,3 घंटे बाद 21 जिलों में आएगा तेज अंधड़

By: Sanjay Purohit | Created At: 02 June 2024 06:55 AM


मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले आने की संभावना है। राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

bannerAds Img
पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं लेकिन राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीते दिन लोगों ने शनिवार को राहत की सांस ली। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को लू से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन के दौरान दो से पांच जून के बीच हल्की बरिश हो सकती है। 2 जून को भी मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। भोपाल, जबलपुर समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, तो ग्वालियर-निवाड़ी समेत 14 जिलों में लू चल सकती है।

आइएमडी ने दो से तीन दिन में अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।