H

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कल्पना सोरेन बोलीं - अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 23 March 2024 06:30 AM


कल्पना सोरेन ने कहा कि, शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है।

bannerAds Img
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि, शासन की वर्तमान स्थिति तानाशाही की तरह है। कल्पना ने आगे कहा कि, शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है।

कल्पना सोरेन बोलीं - इंडिया झुकेगा नहीं

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर एक पोस्ट में परोक्ष रूप से केंद्र और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि, उन्हें लगता है कि, करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जननेताओं को गिरफ्तार कर वे गद्दी पर बैठ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, देश की स्वाभिमानी, निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी।‘इंडिया’ झुकेगा नहीं।

गिरफ्तारी को जेएमएम ने 'लोकतंत्र का अंत' बताया

दिल्ली के सीए व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात को आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को जेएमएम ने देश में ‘‘लोकतंत्र का अंत’’ करार दिया है। जेएमएम ने आगे एक महीने पहले हेमंत सोरेन की इसी तरह गिरफ्तारी के लिए केंद्र पर हमला बोला।