H

आदिवासी वोट बैंक पर कांग्रेस का फोकस, आज इन जिलों में प्रियंका आमसभा को करेंगी संबोधित

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 November 2023 07:50 AM

चुनावी रंग में रंगा मध्यप्रदेश पर चुनाव का खुमार चढ़ता जा रहा है। एमपी कांग्रेस इस चुनाव में आदिवासी वोट बैंक पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेत्री और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहीं है। वे यहां धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा होगी।

banner

कांग्रेस का आदिवासी वोट बैंक पर फोकस

कांग्रेस महासचिव के पहले दौरे को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रियंका का आज इंदौर का भी दौरा तय है। प्रियंका गांधी वाड्रा रोबोट चौराहे के पास आम सभा को संबोधित करेंगी। वाड्रा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन आम सभा को संबोधित करेंगी। जनसभाओं में प्रियंका कांग्रेस की तरफ से गारंटी भी देंगी। प्रियंका गांधी के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Read More: नेशनल पेंशन सिस्टम में होने जा रहे बदलाव, जानें पेंशनर्स को कैसे पहुंचेगा जबरदस्त फायदा