H

PM Modi के कार्यकाल में रोजगार बनने का काम लगभग ठप्प - प्रियंका गांधी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 May 2024 10:57 AM


प्रियंका गांधी ने कहा कि, खेती के सारे उपकरण आज महंगे हो गए हैं। किसान पर जीएसटी थोपा जा रहा। जानबूझ कर अमेरिकी सेब पर टैक्स कम किया गया।

bannerAds Img
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यानी की बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि, पीएम मोदी के पूरे कार्यकाल में रोजगार बनने का काम लगभग ठप्प हो गया है।

हमारे देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हमारे देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। चाहें आप जितनी भी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाएं-लिखाएं बेरोजगारी पूरे देश में फैली है। भारतीय जनता पार्टी की जो नीतियां हैं उन्होंने छोटे कारोबारों को बहुत नुकसान दिया है।

देश के अंदर 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है

वहीं प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, जनता देश और लोकतंत्र में सर्वोपरि है। पार्टी की सहायता के लिए विक्रमादित्य पीछे नहीं हटे और अब सांसद बनकर जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, देश के अंदर 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। यह सब मोदी सरकार की नीतियों से हुआ है।

खेती के सारे उपकरण आज महंगे हो गए हैं

उन्होंने कहा कि, खेती के सारे उपकरण आज महंगे हो गए हैं। किसान पर जीएसटी थोपा जा रहा। जानबूझ कर अमेरिकी सेब पर टैक्स कम किया गया। केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना दागते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, देश में सब नीतियां खरबपतियों के लिए बन रही हैं। पुरानी पेंशन पर केंद्र सरकार पीछे हट गई। राज्य सरकार ने ओपीएस लागू किया, लेकिन केंद्र ने एनपीएस का पैसा देने से मना कर दिया।