MP NEWS : ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिग्विजय सिंह 'प्रेम' पर सियासी का घमासान
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 17 September 2023 09:43 AM
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में दिग्विजय सिंह का फोटो और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का फोटो पोस्टर में नहीं है, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा।

MP NEWS: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सामने आ गई है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में दो दिग्गज नेताओं के फोटो गायब है। राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह का फोटो और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का फोटो पोस्टर में नहीं है, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा।
यात्रा में दिग्विजय सिंह की फोटो नहीं होने पर मचा सियासी घमासान
कांग्रेस की जन क्रोश यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो नहीं होने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के सभी नेताओं का चेहरा है, लेकिन दिग्विजय सिंह का नहीं है। क्या यही सम्मान कांग्रेस पार्टी अपने दो टर्म के मुख्यमंत्री को दे रही है कि, उनका चेहरा ही गायब कर दिया।
मैंने स्वयं ने अपना फोटो लगाने से मना कर दिया था
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवारकिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी मैं शासकीय विज्ञापनों में अपनी फोटो नहीं लगवाता था। मैं विचारधारा की राजनीति करता हूँ ना की अपने self promotion की । मैंने स्वयं ने अपना फोटो लगाने से मना कर दिया था । यह शौक़ आप को ही मुबारक हो “महाराज”। धन्यवाद । बता दें कि, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन आक्रोश यात्रा में दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं होने पर लगाया था अपमान का आरोप।
कांग्रेस एमपी में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है
आपको बता दें कि, कांग्रेस एमपी में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। जिसे लेकर कल यानी की शनिवार को प्रदेश कार्यालय में सभी बड़े नेताओं की बैठक हुई थी। वहीं इसे लेकर ग्वलियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें लगे बैनर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत अन्य नेताओं के फोटो लगे थे, इस बैनर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह फोटो गायब था। वहीं भोपाल में लगे पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जन आक्रोश झेलने जा रही कांग्रेस का आपसी आक्रोश भी सामने आ गया है।