H

झुलस रहे उत्तर भारत को दो दिन में मिलेगी राहत

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 May 2024 07:17 AM


केरल में मानसून के आगमन से पहले पूर्वोत्तर को भारी बारिश और उत्तर भारत के पांच राज्यों को प्रचंड गर्मी ने चपेट में ले रखा है। पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में तो एक तरह से आसमान से आग बरस रही है।

bannerAds Img
केरल में मानसून के आगमन से पहले पूर्वोत्तर को भारी बारिश और उत्तर भारत के पांच राज्यों को प्रचंड गर्मी ने चपेट में ले रखा है। पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में तो एक तरह से आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को चार दर्जन से अधिक स्थानों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान के चूरू का तापमान सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। दिल्ली भी पीछे नहीं रही।

गर्मी से झुलस रहे उत्तर-पश्चिम

भारत के लिए राहत की खबर यह है कि अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इससे हवा की दिशा और दशा बदलने वाली है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने लगेगी, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी। एक से दो जून के बीच बारिश भी होगी। हालांकि वर्षा की मात्रा और व्यापकता ज्यादा नहीं होगी, फिर भी तपती धरती को शीतलता का अहसास हो सकता है।

प्री-मानसून से केरल में भारी बारिश, जल्द पहुंचेगा मानसून

केरल में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी केरल एवं तटीय इलाकों में कई स्थानों पर प्री-मानसून के चलते भारी वर्षा हुई है। इससे यहां चार लोगों की मौत हो गई।