H

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय सिंह, कहा- यह डेमोक्रेसी में पहली बार हुआ हैं कि, दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया हैं

By: Richa Gupta | Created At: 22 March 2024 06:17 AM


दिग्विजय सिंह ने कहा कि, देश में लोकतंत्र का किस तरीके से गला घोंटा जा रहा है। अमित शाह जैसे क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर बताते हैं मैं भी क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर बताऊंगा।

bannerAds Img
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, देश में लोकतंत्र का किस तरीके से गला घोंटा जा रहा है। अमित शाह जैसे क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर बताते हैं मैं भी क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर बताऊंगा। कई प्रश्न EVM पर उठते हैं जिसका जवाब ना चुनाव आयोग देता है ना सरकार। बीजेपी के इस आत्मविश्वास से शक पैदा होता है। दूसरा बड़ा मामला है इलेक्टरल बॉन्ड का, इलेक्टोरल बॉन्ड इलिगल पाया हम पहले दिन से ही इसके खिलाफ है। दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस के अकाउंट अब फ्रीज कर दिए गए। ईडी,सीबीआई,आईटी रेड करती है कंपनियां इलेक्ट्रॉन बंद लेती है और वह साफ हो जाती है। कई ऐसे मामले आए हैं जहां पर रेट डाली गई और बांड खरीद कर भाजपा को चंदा दिया। चंदा दो और धंधा लो…कई कंपनियों से चंदा लिया गया। 7 फार्मास्यूटिकल कंपनी जिन पर नकली दवाइयों का इन्वेस्टिगेशन चला था, इन सभी कंपनियों से इन्होंने चंदा लिया।

देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा

शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजय ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। दिग्गी ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है, वह गलत है। इससे लगता है कि इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। कांग्रेस के अकाउंट सीज कर दिए, जिनसे bond बीजेपी खरीदती है उन पर ईडी सीबीआई का कैसे साफ हो जाता है। हफ्ता वसूली, चंदा दो धंधा लो, सेल कंपनी यह मोदी की गारंटी हैं।

अकाउंट बंद करने पर बोले

कांग्रेस पार्टी के अकाउंट सीरीज बंद करने को लेकर बोले कि, बैंक अकाउंट चेंज कर दिए ना पैसे डाले ना पैसे निकाले चुनाव के समय विज्ञापन न कर पाए। पुराने केस निकाल कर कांग्रेस नेताओं को नोटिस देकर फ्रीज कर रहे हैं अकाउंट। कांग्रेस दूसरी लोकतांत्रिक पार्टी है इस देश की। हमें इस बात का दुख है, अपने अकाउंट के पैसों को खर्च करने का भी हक नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस डेमोक्रेसी का गला घोट रहे हैं।

उनका कसूर कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हो गए

वहीं अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट पर बोले दिग्विजय सिंह, यह डेमोक्रेसी में पहली बार हुआ कि, सीटिंग चीफ मिनिस्टर को भेजा गया जेल। दिग्विजय ने आगे कहा कि सीबीआई से कहा जा रहा है फल आदमी का गलत हो तो और वसूली करो। इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि बीच में आ जाइए। आदिवासी का चरित्र है वो मरना पसंद करेगा, लेकिन आदर्श के साथ समझौता नहीं करेगा। अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हो गए थे।

कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने पर बोले

वहीं कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने पर बोले भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण बीजेपी में जा रहे हैं, जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। दिग्विजय ने चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं, देश में जहां से भी कहेंगे वहां चुनाव लड़ेंगे। EVM को लेकर कहा कि मशीन छेड़छाड़ करने वाले पकड़े जाएंगे। हम इसके काफी करीब पहुंच गए हैं। जिस दिन हम पहुंच जाएंगे, उस दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी।

भोजशाला में सर्वे पर बोले

भोजशाला में एएसआई का सर्वे को लेकर बोले, चुनाव से पहले हिंदू मुस्लिम करते हैं, इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी, क्या यही समय मिला था। अजय सक्सेना के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बोले, मेरी दीपक सक्सेना से बात हुई उनका बेटा चला गया वह नहीं जाएंगे।