H

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया, प्रियंका-खड़गे रहे मौजूद

By: Richa Gupta | Created At: 03 May 2024 09:38 AM


राहुल गांधी इस अमेठी सीट से तीन बार 2004, 2009, 2014 में जीते। हालांकि, 2019 में राहुल गांधी अमेठी से हार गए। इस सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की।

bannerAds Img
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के कुछ घंटों बाद आजव यानी की शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रायबरेली की मौजूदा सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी

पहले ऐसा माना जा रहा था कि, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं, जिसे सोनिया गांधी ने छोड़ दिया है। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व के आग्रह के बावजूद प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहती थीं। इस बीच हाल ही में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने खुद ही अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

राहुल गांधी अमेठी से तीन बार चुनाव जीते

राहुल गांधी इस अमेठी सीट से तीन बार 2004, 2009, 2014 में जीते। हालांकि, 2019 में राहुल गांधी अमेठी से हार गए। इस सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की। हालांकि, राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव में खड़े हुए थे। वहां से जीतकर वे लोकसभा में पहुंचे। इस बार भी राहुल गांधी वानाड से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पहले ही वहां अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।