H

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 March 2024 04:55 AM


राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन के 9वे मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हारा दिया।

bannerAds Img
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन के 9वे मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हारा दिया। यह राजस्थान की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। वहीं जवाब में दिल्ली की टीम 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

डेविड वॉर्नर ने 49 रन बनाए

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मिशेल मार्श ने 12 गेंद पर 23 और अक्षर पटेल ने 15 गेंद पर नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए चहल और बर्गर ने 2 - 2 विकेट झटके। उनके अलावा आवेश खान और संदीप शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

रियान पराग ने नाबाद 84 रन बनाए।

राजस्थान के लिए युवा बल्लेबाज रियान पराग ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। पराग ने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। वहीं हेटमायर ने 7 गेंद पर नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 29 रनों का योगदान दिया, ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए। कप्तान संजू ने 14 गेंद पर 15 रन बनाए।