एमपी के रण में उतरी भाजपा की चुनावी फौज, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे चुनावी प्रचार
By: Richa Gupta | Created At: 10 November 2023 08:40 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे तूफानी प्रचार। अनुपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर में करेंगे प्रचार। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना में करेंगे चुनावी प्रचार।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे तूफानी प्रचार। अनुपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर में करेंगे प्रचार। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना में करेंगे चुनावी प्रचार। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण इंदौर में करेंगी प्रेस कांफ्रेंस। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगर, शाजापुर में करेंगे चुनावी प्रचार। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार
ज्योतिरादित्य सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर और रायसेन में करेंगे प्रचार। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर में जाएंगे प्रचार करने। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य टीकमगढ़ की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे चुनाव प्रचार।
सीएम शिवराज का कार्यक्रम
सुबह 9.55 बजे अनूपपुर की कोतमा विधानसभा पहुंचेंगे सीएम शिवराज। सुबह 10.50 बजे अनूपपुर विधानसभा के चचाई विद्युत नगर, दोपहर 12.10 बजे मंडला विधानसभा, दोपहर 1.10 बजे बालाघाट की बैहर विधानसभा, दोपहर 2.10 बजे बालाघाट और परसवाड़ा विधानसभा में करेंगे प्रचार। दोपहर 3.05 बजे बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा, शाम 4 बजे बालाघाट की कटंगी विधानसभा और शाम 5.20 बजे जबलपुर की सिहोरा विधानसभा में करेंगे जनसभाओं को संबोधित।
नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सुबह 10.30 बजे भिण्ड विधानसभा, दोपहर 11.40 बजे दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा, दोपहर 1.05 बजे शिवपुरी की करैरा विधानसभा, दोपहर 3 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के ग्राम गोरमी, शाम 4.30 बजे मुरैना की दिमनी विधानसभा और शाम 6 बजे मुरैना विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित।
श्रीमती निर्मला सीतारमण का दौरा
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे इंदौर के अभय प्रशाल कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकार वार्ता को करेंगी संबोधित। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सुबह 11 बजे आगर जिले की आगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 12.30 बजे शाजापुर जिले के मक्सी विधानसभा में रोड शो में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12 बजे कटनी के विजयराघवगढ़ में, दोपहर 1 बजे सतना की मैहर विधानसभा में, दोपहर 2.55 बजे सागर की सुरखी विधानसभा में और दोपहर 4.35 बजे रायसेन की सांची विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दौरा
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह 11.45 बजे विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा के ग्यारसपुर, दोपहर 1 बजे कुरवाई विधानसभा के बस स्टेंड दोपहर 2.30 बजे रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के ग्राम बामौरी, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर जिले की तेन्दुखेड़ा विधानसभा के सीहोरा में जनसभा को करेंगे संबोधित। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोपहर 12.30 बजे बुरहानपुर जिले के शाहपुरा में विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल और जनसभा को करेंगे संबोधित। शाम 6 बजे इंदौर जिले के रामबाग विधानसभा क्रमांक-3 रामबाग में जनसभा और रात्रि 8.00 बजे शिवाजी नगर विधानसभा क्र-3 में जनसभा को करेंगे संबोधित उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजे टीकमगढ जिले की जतारा विधानसभा के ग्राम चंदेरा, दोपहर 12.30 बजे खरगापुर विधानसभा के भेलसी और दोपहर 2 बजे टीकमगढ जिले की बड़ागांव में जनसभा को करेंगे संबोधित।