कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, ज्यादातर स्टाफ मिला स्कूल से नदारद
By: Richa Gupta | Created At: 21 November 2023 03:40 PM
भोपाल में 4 शिक्षक, एक सहायक ग्रेड तीन को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 2 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही दो आउटसोर्स ऑपरेटरों की सेवा समाप्त के निर्देश दिए गए है।

भोपाल में 4 शिक्षक, एक सहायक ग्रेड तीन को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 2 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही दो आउटसोर्स ऑपरेटरों की सेवा समाप्त के निर्देश दिए गए है। दरअसल, स्टाफ नहीं मिलने के बाद कलेक्टर ने की कार्रवाई। स्कूल निरीक्षण के दौरान स्टाफ नदारद मिला था। जिसके बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।
यहां हुई कार्यवाही
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने रुनाहा नजीराबाद, सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर स्टाफ स्कूल से नदारद मिला।
तीन को निलंबित कर दिया
स्टाफ नहीं मिलने के बाद कलेक्टर ने 4 शिक्षक और 1 सहायक ग्रेड तीन को निलंबित कर दिया, जबकि 2 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 2 आउटसोर्स ऑपरेटरों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए है।